“आनंद सबके लिए” परियोजना के तहत सेवा कार्य आयोजित

रिपोर्ट: सोनल शर्मा: संवाददाता
गुवाहाटी, 3 नवम्बर 2025/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा की अध्यक्षता में आज जरूरतमंद बच्चों के बीच सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को भोजन कराया गया तथा खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य शाखा की विशेष सामाजिक परियोजना “आनंद सबके लिए” के अंतर्गत हर माह आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गोयल, श्रीमती बिंदु मोहता, श्रीमती बीना चौरडिया, श्रीमती मीनू दुधोड़िया, श्रीमती अलका अग्रवाल और श्रीमती विद्या कुंडलिया उपस्थित थीं। सभी सदस्यों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराकर आनंद और संतोष की अनुभूति की।
यह जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती विद्या कुंडलिया द्वारा दी गई।




