असमतीसरी आंखलेटेस्ट खबरें

होजाई में ‘रोइ रोइ बिनाले’ की भव्य स्क्रीनिंग, नए सिनेमा हॉल के उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: निरंजन सरावगी: होजाई

होजाई, 1 नवम्बर 2025/असम.समाचार

असम के सुपरस्टार और सुर साम्राट जुबिन गर्ग की फिल्म ‘रोइ रोइ बिनाले’ का प्रदर्शन आज नए गोल्ड डिजिटल सिनेमा हॉल के उद्घाटन अवसर पर किया गया। फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कई वर्षों बाद सिनेमा हॉल की सुविधा मिलने से होजाईवासियों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह में जिलाउपायुक्त बिद्युत विकास भगवती, विधायक रामकृष्ण घोष, पूर्व विधायक शिलादित्य देव, नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्थी रानी विश्वास, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप धर और हॉल के मालिक राजीव बोरा उपस्थित रहे।

फिल्म देखकर दर्शकों ने जुबिन गर्ग की अदाकारी की प्रशंसा की और कहा, “हमें जुबिन के लिए न्याय चाहिए।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!