नगांव में राजस्थानी युवक संघ का 63वां स्थापना दिवस, भंवरीदेवी नाहटा का सम्मान
नाहटा परिवार की ओर से प्रेम नाहटा ने संघ के प्रति आभार व्यक्त किया और इसके निरंतर विकास की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: डिंपल शर्मा, नगांव
नगांव, 30 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
राजस्थानी युवक संघ, नगांव का 63वां स्थापना दिवस आज संघ परिसर, शांतिपुर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें समाजबंधु, संघ के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात अध्यक्ष झूमर मल दुग्गड़ ने स्वागत भाषण में सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संघ का यह 63 वर्षों का सफर केवल संगठन की उम्र नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और सेवा की निरंतर यात्रा है। हमें मिलकर युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देनी है।”

संघ के संस्थापक सदस्य एवं संयुक्त सचिव विजय मंगलूनिया ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण पवन गाड़ोदिया, अनिल शर्मा, हुलासमल बोथरा, महावीर माहेश्वरी, महिला विभाग की संयोजिका श्रीमती डिंपल शर्मा तथा मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विजयराज किल्ला ने भी अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मालचंद अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुहाड़, अग्रवाल सभा के निवर्तमान अध्यक्ष महावीर किल्ला, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनोद बोथरा, कोषाध्यक्ष रणजीत दूगड़, समाजसेवी जुगल किशोर पोद्दार और ओम प्रकाश पोद्दार की गरिमामय उपस्थिति रही। महिला एवं युवती विभाग की सदस्याओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम उपरांत संघ के प्रतिनिधि दल ने समाज की वरिष्ठ वयोवृद्ध महिला भंवरीदेवी नाहटा (धर्मपत्नी स्व. बजरंगलाल नाहटा) के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और उनके सुस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

नाहटा परिवार की ओर से प्रेम नाहटा ने संघ के प्रति आभार व्यक्त किया और इसके निरंतर विकास की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मुकेश पोद्दार, सह-संयोजक विकास कुहाड़, तथा कार्यकारिणी सदस्य मनीष आलमपुरिया, विकाश चोरड़िया, महेश भजनका, विवेक वोरड़, मनोज गुजरानी और विनय अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के सचिव अजीत कोठारी ने किया।
इस आशय की जानकारी सांस्कृतिक सचिव महेश भजनका ने दी।





