गुवाहाटी:गौड़ महिला समिति की विशेष कार्यकारिणी बैठक संपन्न

विकास शर्मा,
गुवाहाटी 29 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
गौड़ महिला समिति की विशेष कार्यकारिणी बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने की। उन्होंने आगामी जनवरी माह में परशुराम सदन में आयोजित होने वाले “नानी बाई का मायरा” कार्यक्रम की जानकारी दी।

मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति बसौतिया, सलाहकार श्रीमती कमला लता, उमा शर्मा, ममता शर्मा, छाया तिवारी, सविता जोशी एवं माया शर्मा की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सुनीता शर्मा, रोमा शर्मा, शालू शर्मा, पिंकी शर्मा, रिंकी शर्मा, स्वाति भातरा, वंदना शर्मा, ऋतु भातरा, सीमा गौड़, रश्मि शर्मा, अश्विनी शर्मा एवं कुसुम शर्मा की सक्रिय भागीदारी ने बैठक को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन समिति की एकता और सहयोग भावना के संदेश के साथ हुआ।





