असमअसम.समाचार(स्पेशल)तीसरी आंखलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

सनातन सेवा वाहिनी द्वारा साड़ी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

छठ महापर्व के पावन अवसर पर सनातन सेवा वाहिनी द्वारा व्रतधारी महिलाओं के बीच प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साड़ी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्थानीय काला पहाड़ (गणेश पत्थर) स्थित चौहान कंपाउंड के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में 350 व्रतधारी महिलाओं को निःशुल्क साड़ियाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी महानगर के मेयर मृगेन शरणिया तथा भाजपा की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. जूरी शर्मा बोरदोलोई उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में सेवा और श्रद्धा का सुंदर संदेश देती है।

इस अवसर पर सनातन सेवा वाहिनी के स्टेट प्रेसिडेंट प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद हरलालका (लाला), लक्ष्मीकांत शर्मा, शत्रुघ्न चौहान, नबा तालुकदार, रमेश सिंह सहित वाहिनी के अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व की शुभकामनाएँ साझा कीं तथा संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!