धुबरी छठ पूजा कमेटी द्वारा व्रतधारियों को गेहूं, सूप व तेल का वितरण
देव नागरी हिंदी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी द्वारा व्रतधारियों को सरकारी मूल्य पर गेहूं, सूप, डालडा और रिफाइंड तेल उपलब्ध कराया गया। गेहूं का मूल्य ₹24 प्रति किलोग्राम और सूप का ₹30 निर्धारित किया गया है।

राजा शर्मा
धुबरी, 23 अक्तूबर 2025/असम.समाचार
आगामी छठ महापर्व को लेकर धुबरी में तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में धुबरी छठ पूजा कमेटी की ओर से व्रतधारियों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

देव नागरी हिंदी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी द्वारा व्रतधारियों को सरकारी मूल्य पर गेहूं, सूप, डालडा और रिफाइंड तेल उपलब्ध कराया गया। गेहूं का मूल्य ₹24 प्रति किलोग्राम और सूप का ₹30 निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष देवमय सान्याल, अनुमंडल पदाधिकारी तथा छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी संजीत चौधरी, देव कुमार, लखीनारायण रजक, उमेश राय, उत्तम प्रसाद, पिंटू गुप्ता, शुभम साह, बीरेंद्र बिन, बादशाह सिंह और अमित चौधरी उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर, जिला प्रशासन की टीम ने शहर के आठों घाटों का निरीक्षण किया और पूजा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्तूबर से “नहाए-खाए” के साथ प्रारंभ होगा। धुबरी शहर के सभी घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं।




