असमतीसरी आंखलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने नगांव को दी 67 करोड़ की विकास सौगात, चार प्रमुख परियोजनाओं का किया लोकार्पण

डिंपल शर्मा

नगांव, 22 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज नगांव में कई बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल चार प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें शहरी बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं। चारियाली से पानिगांव चारियाली तक 2 किमी लंबी ‘नगांव आवर्त भवन’ सड़क का उद्घाटन,‘मुख्यमंत्री शहरी सड़क निर्माण योजना 2019-24’ के तहत 21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क नगांव शहर के यातायात को सुगम बनाएगी।तीन मंजिला संयुक्त स्वास्थ्य देखभाल कार्यालय भवन का शुभारंभ,मोतीराम बोरा रोड पर 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक भवन में नगांव जिले के स्वास्थ्य संचालन से संबंधित विभिन्न कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा।नई मार्केट में बहुमंजिला वाणिज्यिक भवन का लोकार्पण
‘सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड ’ के तहत 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में आधुनिक कार पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को लाभ मिलेगा।महात्मा गांधी रोड पर आधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन,12 करोड़ रुपये की लागत से उल्लेखित योजना के अंतर्गत निर्मित यह स्विमिंग पूल नगांव के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “नगांव के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में नगांव को असम के अग्रणी शहरी केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा।”जनसमूह ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और इन परियोजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नगांव-बटद्रोवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रूपक शर्मा, कैबिनेट मंत्री केशव महंत और बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!