लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा पलटनबाजार थाना को वाटर फिल्टर मशीन समर्पित

सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 18 अक्तूबर 2025/असम.समाचार
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने आज पलटनबाजार पुलिस थाना को एक आधुनिक गर्म एवं ठंडे पानी की वाटर फिल्टर मशीन भेंट की। यह सेवा कार्य स्वर्गीय विश्वनाथ हरलालका एवं स्वर्गीय त्रिलोकचंद शर्मा की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ।
इस पहल का नेतृत्व लायन प्रमोद हरलालका एवं लायन विजय त्रिलोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अमिताभ बसुमतारी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), असम पुलिस सेवा, ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा“लायंस क्लब का यह योगदान न केवल पुलिसकर्मियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।”
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों और थाने में आने वाले नागरिकों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।
लायंस क्लब गुवाहाटी ग्रेटर सदैव जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। यह पहल उसी सेवा भावना की एक प्रेरणादायक कड़ी है।
कार्यक्रम के समापन पर लायन अरविन्द केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी दी कि आगे भी इस तरह के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।





