गुवाहाटी : मायाबिनी गीत बना असम की धड़कन, मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट में पहली बार आयोजित हुआ ईएएमए कार्यक्रम
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के चेयरमैन एवं राजस्थान फाउंडेशन के नॉर्थ ईस्ट और असम चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने इस अवसर पर कहा “मायाबिनी आने वाले हजारों सालों तक लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगा। यह गीत असम की मिट्टी की खुशबू और संगीत की आत्मा को एक साथ जोड़ता है।”

विकास शर्मा
गुवाहाटी, 11 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
पूर्वोत्तर भारत में पहली बार आयोजित भव्य ईऐएमए(ईस्टर्न अचीवर म्यूजिक अवार्ड)समारोह में संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन मेफेयर स्प्रिंग वैली,रिसोर्ट गुवाहाटी में किया गया, जहां असम की आत्मा को समर्पित गीत “मायाबिनी” चर्चा का मुख्य केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बताया कि “मायाबिनी” अब सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि असम के दिल की धड़कन बन चुका है। यह गीत असम की समृद्ध संस्कृति, भावनाओं और संगीत की आत्मा को दर्शाता है।
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के चेयरमैन एवं राजस्थान फाउंडेशन के नॉर्थ ईस्ट और असम चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने इस अवसर पर कहा “मायाबिनी आने वाले हजारों सालों तक लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगा। यह गीत असम की मिट्टी की खुशबू और संगीत की आत्मा को एक साथ जोड़ता है।”
इस ऐतिहासिक अवसर को मेफेयर परिवार ने गर्व के साथ मनाया और असम की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।