अपराधअसमगुवाहाटीतीसरी आंखपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरें

बेलतला के अंकुर पथ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,विनय कुमार अग्रवाल गिरफ्तार

ब्यूरो डेस्क

गुवाहाटी 7 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

बेलतला स्थित अंकुर पथ में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने एक बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी उज्ज्वल कुमार अग्रवाल के आवास पर की गई।

व्यवसायी के खिलाफ करीब 12 करोड़ रुपये के कर चोरी का गंभीर आरोप लगाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उज्ज्वल कुमार अग्रवाल और उनके भाई विनय कुमार अग्रवाल ने मिलकर कर चोरी के लिए एक संगठित तंत्र खड़ा किया था।

जीएसटी विभाग से संबंधित आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों ने तीनसुकिया में “बी.के. एंटरप्राइज” नामक एक फर्जी कंपनी स्थापित कर करोड़ों रुपये की रकम हड़प ली। इसी सिलसिले में पुलिस ने विनय कुमार अग्रवाल को उलूबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है।

विभाग ने विनय कुमार को 3 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए, जिसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई।

आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले से जुड़ी वित्तीय दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!