नॉर्थ ईस्ट एवं गुवाहाटी का गौरव बना मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट, मिला “बेस्ट लग्जरी होटल अवार्ड”
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुका है और अब इस नई उपलब्धि के साथ यह देश के शीर्ष लग्ज़री रिसॉर्ट्स में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है।

विकास शर्मा
गुवाहाटी 5 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
असम की धरती पर आज का दिन गर्व और खुशी से भरा हुआ है। नार्थईस्ट के प्रतिष्ठित मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट गुवाहाटी को प्रतिष्ठित संस्थान TWO द्वारा “बेस्ट लग्जरी होटल अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

सबसे खास बात यह रही कि मेफेयर स्प्रिंग वैली ने ताज, रेडिसन जैसी नामचीन होटल श्रृंखलाओं को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि गुवाहाटी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के लिए गौरव की बात है।

इस शानदार उपलब्धि पर मेफेयर समूह के चेयरमैन एवं राजस्थान फाउंडेशन असम नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि “यह सम्मान हमारी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून का नतीजा है।” उन्होंने विशेष रूप से अपनी बेटी नेहा शर्मा का आभार जताया, जिन्होंने टीम मेफेयर की ओर से पुरस्कार ग्रहण कर इस ऐतिहासिक क्षण को और भी यादगार बना दिया।
मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुका है और अब इस नई उपलब्धि के साथ यह देश के शीर्ष लग्ज़री रिसॉर्ट्स में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है। रतन शर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मेफेयर स्प्रिंग वैली देश के टॉप 5 रिसॉर्ट में शुमार होगा।

उन्होंने कहा, “यह केवल एक अवार्ड नहीं, बल्कि हमारी टीम स्पिरिट, आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयासों की पहचान है। यह सफलता पूरे मेफेयर परिवार की है।”




