अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीग्रेटर नोएडातीसरी आंखराष्ट्रीय

जुबीन गर्ग मौत मामला: श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा गुवाहाटी लाए गए, 14 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर ?

जुबीन गर्ग की असमय मौत से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सीआईडी की जांच तेज़ हो गई है, और अब महांता व शर्मा से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विकाश शर्मा

गुवाहाटी, 01 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

प्रसिद्ध नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महांता और दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को आज तड़के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लाया गया। दोनों को कहां ले जाया गया है, इसका अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि गुवाहाटी स्थित सीआईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। माना जा रहा है कि दोनों को आज यहां पेश किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने महांता और शर्मा को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि असम सीआईडी ने जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में दर्ज प्राथमिकी के तहत दोनों को मुख्य आरोपी के रूप में तलब किया था और 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया था। लेकिन घटना के बाद से ही दोनों राज्य से बाहर थे। बताया जा रहा है कि श्यामकानु महांता को सिंगापुर से दिल्ली पहुंचने पर ही हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सिद्धार्थ शर्मा को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया।

जुबीन गर्ग की असमय मौत से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सीआईडी की जांच तेज़ हो गई है, और अब महांता व शर्मा से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सोर्स-थर्ड पार्टी

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!