असमगुवाहाटी

जुबिन गर्ग के परिजनों से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, दी श्रद्धांजलि

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 27 सितंबर 2025/असम.समाचार

सुप्रसिद्ध गायक और असम के सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जुबिन गर्ग के निवास पर पहुंचा और उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन परिवार की ओर से दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और जुबिन की धर्मपत्नी श्रीमती गरीमा सइकिया गर्ग को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा भेजा गया शोक संदेश सौंपा।

प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, प्रांतीय संगठनमंत्री मनोज काला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, प्रांतीय बंधुत्व विकास संयोजक प्रदीप भुवालका, अशोक अग्रवाल, किशोर काला, दिनेश अग्रवाल सहित गुवाहाटी स्थित विभिन्न शाखाओं के सदस्य सूरज सिंघानिया, अजित शर्मा, अनुज चौधरी, पवन जाजोदिया, सुशील बजाज, संतोष शर्मा, मंजु भंसाली, शांति कुंडलिया, रश्मि जैन, अरविंद सराफ और अमित कंसल शामिल थे।

सभी सदस्यों ने जुबिन गर्ग के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जुबिन केवल असम के ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के एक समर्पित और लोकप्रिय कलाकार थे, जिनकी आवाज़ और कला हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी।

परिजनों से संवेदना प्रकट करते हुए सम्मेलन के सदस्यों ने जुबिन गर्ग की आत्मा की शांति और सदगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!