असमअसम.समाचार(स्पेशल)

“दुर्गा पूजा की तैयारी बीच में छोड़ी, शिल्पी ने मिट्टी से गढ़ दी जुबीन गर्ग की प्रतिमा”

राजा शर्मा

धुबरी 23 सितंबर 2025

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन ने पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर दिया है। इसी बीच स्थानीय शिल्पी प्रदीप घोष ने अपने घर में चल रही दुर्गा पूजा की तैयारी छोड़ दी और मिट्टी से अपने हाथों से जुबीन गर्ग की प्रतिमा गढ़ डाली।

जब तक गायक का अंतिम संस्कार चलता रहा, उतनी ही देर में घोष ने मूर्ति पूरी कर उन्हें अपनी अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदीप घोष ने कहा कि “दुर्गा पूजा की तैयारी छोड़ दी। मन बहुत दुखी था, इसलिए मिट्टी से जुबीन दा की मूर्ति बनाई। उनके अंतिम संस्कार तक मैं प्रतिमा पूरी कर सका और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!