“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” संस्था ने दी जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि

सोनल शर्मा
गुवाहाटी 22 सितंबर 2025/असम.समाचार
असम के सुप्रसिद्ध गायक और प्रदेश की आत्मा व पहचान कहे जाने वाले जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से पूरा पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि विश्वभर के संगीत प्रेमी शोकाकुल हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा संस्था की ओर से कालीपुर बस स्टॉप (भंडारा स्थल) पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमियों ने पहुंचकर दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर सभी ने जुबिन गर्ग की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया।
संस्था की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अमित मटोलिया ने कहा कि “जुबिन गर्ग केवल एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि हर घर के सदस्य थे और इसी वजह से आज पूरा असम शोक में डूबा है।”
कार्यक्रम में संस्था से भंवरलाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुशील जालान, पुखराज राजपुरोहित, प्रदीप पारीक, पवन पारीक बरजांगसर, बिमल नागपुरिया, राजेश पारीक, रामस्वरूप शर्मा, मनोज प्रजापत, विनोद अग्रवाल, मनोज काबरा, सुमित डागा समेत महिला समिति की सदस्याएं मधु अग्रवाल, नीलम नागपुरिया, उमा जालान, आनंदी पारीक, प्रेमा काबरा, सारिका प्रजापत, पलक प्रजापति सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




