असमसामाजिक

नगांव ग्रेटर लायंस क्लब ने दी जुबिन को श्रदांजलि

डिंपल शर्मा,

नगांव 22 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के गौरव और जन-जन के प्रिय अभिनेता एवं गायक कंठ शिल्पी जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य और देश में शोक की लहर है। इसी क्रम में नगांव में लायंस क्लब ऑफ़ नगांव ग्रेटर ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए खुटिकटिया स्थित अपने सर्विस सेंटर में रविवार शाम 4:00 बजे से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जुबिन गर्ग के जीवन परिचय और उनके कला-संगीत में योगदान को याद करते हुए की। साथ ही उन्होंने जुबिन के विशाल ह्रदय और सरल मानवीय स्वाभाव से जुड़े कुछ संस्मरण भी साझा किये। क्लब अध्यक्ष सुनील गोयनका ने असमिया संगीत और फिल्म जगत में जुबिन के अवदानों को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने जुबिन को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया।

इसके पश्चात क्लब के वरिष्ठ सदस्य बिजय कुमार मंगलुनिया ने बताया कि जुबिन ने अपने जीवन काल में 40 भाषाओँ में लगभग 38000 गाने गाये हैं। तत्पश्चात लायंस जिला गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने बताया कि जुबिन का परिवार मूलतः जोरहाट के समीप जाझी नामक गांव से है मगर जुबिन का जन्म मेघालय के तुरा में हुआ था जहाँ उनके पिता कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि जुबिन प्रभावशाली लोगों कि बजाय आम और गरीब व्यक्तियों के बीच समय बिताना ज्यादा पसंद करते थे।

इसके पश्चाच ह्रदय सम्राट जुबिन गर्ग की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण कर बजरंगलाल अग्रवाल और बिजय कुमार मंगलुनिया ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब के सभी उपस्थित सदस्यों ने संगीत के सितारे को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्श्व में अनिल शर्मा ने जुबिन के अति प्रिय किवदंती गीत “मायाविनी” को गाकर परिवेश को भाव विव्हल कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में सचिव रमेश कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आकाश खदरिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!