Blogअसम

होजाई में मारवाड़ी समाज ने दी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

निरंजन सरावगी

होजाई, 21 सितम्बर 2025/असम.समाचार

स्वर सम्राट जुबीन गर्ग के असामयिक निधन पर होजाई में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने राजस्थान भवन के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष लावण्य कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी महिला शाखा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, लायंस क्लब सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यगणों ने स्वर्गीय कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने जुबीन गर्ग की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा और उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!