असमगुवाहाटी

“जुबिन की अंतिम यात्रा गरिमा और शांति से हो” – पत्नी गरिमा गर्ग की अपील

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 20 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की पार्थिव देह जैसे ही उनके घर लाई जा रही है, पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच उनकी पत्नी गरिमा गर्ग ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से एक भावुक अपील की है।

फेसबुक पोस्ट और वीडियो संदेश में गरिमा गर्ग ने आग्रह किया कि जुबिन की अंतिम यात्रा शांति और गरिमा के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूँ कि सभी लोग जुबिन को श्रद्धा और प्रेम के साथ विदाई दें। किसी तरह का हंगामा या विवाद न हो।”

गरिमा ने विशेष रूप से यह अपील भी की कि जुबिन के असमय निधन के लिए परिवार के करीबी सिद्धार्थ को दोष न दिया जाए। उन्होंने लिखा, “वह कठिन समय में हमेशा हमारे साथ रहे हैं और आज मुझे उनकी और भी ज़्यादा ज़रूरत है। मैं सभी से निवेदन करती हूँ कि उनसे किसी तरह की शिकायत या नाराज़गी न रखें।”

उन्होंने प्रशंसकों से यह भी अनुरोध किया कि वे किसी तरह की अफवाह या गलत जानकारी फैलाने से बचें और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पूर्ण सम्मान के साथ संपन्न होने दें।

गरिमा ने अंत में सभी को यह संदेश दिया कि जुबिन की स्मृतियों को प्रेम, प्रार्थनाओं और श्रद्धा के साथ संजोएँ और उनके असम एवं समाज को दिए गए सांस्कृतिक योगदान को सम्मानपूर्वक याद करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!