असम

होजाई में शोक की लहर, जुबीन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

निरंजन सरावगी

होजाई, 20 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के निधन की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, पूरे राज्य के साथ-साथ होजाई में भी गहरा शोक छा गया। लोगों ने जगह-जगह दीप प्रज्वलित कर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

होजाई चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न संगठनों के आह्वान पर रविवार को शाम 5 बजे से संध्या 5 बजे तक पूरे शहर में बंद रखा गया। बंद के दौरान पुराना बाजार, नया बाजार, आदर्श बाजार और शांतिवन क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।

संध्याकालीन बेला में पत्रकारों की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में होजाई जिला पत्रकार संस्था के साधारण संपादक एवं सभापति लीटू मनी नाथ, निरंजन सरावगी तथा होजाई प्रेस क्लब के साधारण संपादक किसलय देव गोस्वामी सहित अन्य संवाददाताओं ने दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर जुबीन गर्ग को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में होजाई के पुलिस अधीक्षक सौरभ गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपम बरदोलोई ने भी शामिल होकर महान गायक को अपनी श्रद्धांजलि दी।

पूरा होजाई शहर जुबीन गर्ग की स्मृति में गमगीन दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!