असमगुवाहाटी

धीरेनपारा के सूर्यवाटिका अपार्टमेंट में गायक जुबीन गर्ग को दी गई श्रद्धांजलि

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 20 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन पर शनिवार को धीरेनपारा स्थित सूर्यवाटिका अपार्टमेंट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के निवासी एकत्रित हुए और अपने चहेते सितारे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने दीप जलाकर और मौन रखकर दिवंगत गायक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद निवासियों ने कहा कि जुबीन गर्ग केवल एक गायक नहीं, बल्कि असम की संस्कृति और भावनाओं के प्रतीक थे। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!