असमअसम.समाचार(स्पेशल)

जुबिन गर्ग की असमय मृत्यु पर जांच तेज, सभी मामले सीआईडी को सौंपे गए

विकास शर्मा

गुवाहाटी 20 सितंबर 2025

विश्व प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के असमय निधन के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि श्यामकानु महंता और सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को असम पुलिस की सीआईडी को स्थानांतरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मामलों को एक समेकित केस के रूप में दर्ज कर विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग से भी बात की और जुबिन गर्ग के निधन से जुड़े हालात की विस्तृत जांच का अनुरोध किया। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

जुबिन गर्ग के निधन से पूरे असम सहित उत्तर-पूर्व और देशभर में शोक की लहर है। प्रशंसक और संगीत प्रेमी कलाकार की असमय विदाई को लेकर स्तब्ध हैं और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!