
विकास शर्मा
गुवाहाटी, 19 सितंबर 2025/असम.समाचार
असम के लोकप्रिय गायक व कलाकार जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सम्मेलन के पूर्वोत्तर अध्यक्ष कैलाश काबरा ने इस क्षति को न केवल असम बल्कि पूरे विश्व की अपूरणीय हानि बताते हुए कहा कि असम के आकाश से एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।
उन्होंने कहा कि यह समाचार सुनकर मारवाड़ी समाज स्तब्ध है और नवरात्र की रौनक के बीच शोक की लहर फैल गई है। सम्मेलन परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
इस आशय की जानकारी रमेश कुमार चांडक,प्रांतीय महामंत्री द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।




