
राजा शर्मा
धुबरी, 17 सितम्बर 2025/असम.समाचार
विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार शाम धुबरी के एच. एन. रोड पर अचानक एक बाइक में आग लग गई। घटना करीब शाम 6:30 बजे की है। उस समय पूजा को लेकर बाजार में भारी भीड़भाड़ थी। अचानक बाइक जल उठने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।





