अपराधअसम

सुबह की सैर, बारिश और मौत: शिवसागर का हिट-एंड-रन बना चर्चा का विषय

केशव पारीक

शिवसागर, 17 सितम्बर 2025/असम.समाचार

सुबह की ताज़ी हवा में टहलना, सेहत के लिए ज़रूरी माना जाता है। लेकिन शिवसागर में सोमवार की भोर किसी के लिए आख़िरी सैर साबित हुई।

गोपाल हार्डवेयर के मालिक, मशहूर व्यवसायी धनुक मंडल रोज़ की तरह सुबह करीब 4:30 बजे सैर पर निकले थे। होटल स्काई शेफ के पास अचानक पीछे से एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

और फिर वही हुआ जो सबसे नहीं होना चाहिए था।ड्राइवर ने घायल को उठाने के बजाय एक्सेलेरेटर दबाया और अंधेरे-बरसाती रास्ते पर ग़ायब हो गया। मंडल सड़क पर तड़पते रहे, बारिश उनके ज़ख्मों को और भारी बना रही थी।

उन्हें तुरंत डिब्रूगढ़ ले जाया गया, लेकिन ज़िंदगी ने मंगलवार को उनसे साथ छोड़ दिया।

अब ई-रिक्शा और उसका ड्राइवर दोनों ग़ायब हैं। शहर ग़ुस्से में है और सवाल वही “क्या हमारी सड़कों पर इंसानियत भी कहीं गुम हो चुकी है?”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!