असमगुवाहाटीधर्म और आस्था

जय गौ सेवा : मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने किया विशेष आयोजन

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 16 सितम्बर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने पितृ पक्ष के अवसर पर मालीगांव गौशाला में गौ सेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में गौ माता को सवामणि का भोग अर्पित कर भोजन कराया गया।

गौशाला की देखभाल करने वाले ग्वालों को भी इस अवसर पर गमछा, खाद्य सामग्री, मिठाई और जूस प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त संयोजक अनीशा अग्रवाल, रेखा गोयल, खुशबू मोर और दीक्षा कुंडलिया रही।

इस अवसर पर शाखा मंत्री मंजू भंसाली, अध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, संयुक्त मंत्री निकिता सांखला, वृंदा गग्गड़, शारदा शर्मा, अलका अग्रवाल, ममता शर्मा, मीनू दूधेरिया, सुलोचना चौधरी, माया सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ सेवा को मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!