असम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय
भूकंप आया… पर इंसानियत डटी रही

डिंपल शर्मा
नगांव 14 सितंबर 2025/असम.समाचार
प्रदेश में धरती जब 5.8 की तीव्रता से कांपी, हर कोई सुरक्षित जगह की ओर भागा। लेकिन नगांव के आदित्य अस्पताल में दो नर्सें परिस्मिता बोरा और लक्षिमणी दास वहीं की वहीं डटी रहीं।
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज तस्वीरें बताती हैं कि कैसे दोनों ने हिलती-डुलती ज़मीन के बीच बच्चों के बेड कसकर थामे रखे। डर और भगदड़ के बीच यह नज़ारा अलग ही कहानी कह रहा था ,फ़र्ज़ और इंसानियत की कहानी।
कहा जाता है, भूकंप इंसान की हिम्मत को भी हिला देता है। लेकिन इन दो नर्सों ने साबित किया कि ज़िम्मेदारी और समर्पण किसी भी झटके से बड़ा होता है।
Advertisement




