मेघालयराष्ट्रीय

नई दिल्ली में मेघालय सीएम कॉनराड संगमा ने अमित शाह से की मुलाकात, चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 4 सितंबर /असम.समाचार

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े चार अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक के दौरान संगमा ने मेघालय के लिए पृथक कैडर की मांग दोहराई। फिलहाल राज्य असम के साथ संयुक्त कैडर के तहत आता है। उन्होंने खासी और गारो भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का भी आग्रह किया।

इसके अलावा, संगमा ने मेघालय में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) लागू करने तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष (स्व.) पी.ए. संगमा के नाम पर नई दिल्ली में एक सड़क समर्पित करने और उसका नामकरण करने का प्रस्ताव भी रखा।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और इन मुद्दों पर आगे विचार के लिए केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!