असमअसम.समाचार(स्पेशल)

स्कूल जाने का अनोखा जज़्बा: घोड़े पर सवार तीसरी कक्षा का छात्र बना चर्चा का विषय

कुलेन्दु

बोको 3 सितंबर 2025/असम.समाचार

मेघालय सीमा से एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है। दक्षिण कामरूप जिले के चायगांव क्षेत्र के बोरबक्रा गांव का आठ वर्षीय युवराज रावा रोजाना घोड़े पर सवार होकर स्कूल पहुंचता है।

दक्षिण पंतन ट्राइबल मिडिल इंग्लिश स्कूल का यह तीसरी कक्षा का छात्र पिछले साल से घोड़े पर स्कूल आ रहा है। हाल ही में उसका यह सफर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसकी हिम्मत और जज़्बे की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद उत्सुक लोग स्कूल पहुंचकर युवराज से मिलने लगे हैं। शिक्षक उसकी आत्मविश्वास और घुड़सवारी की कला की सराहना कर रहे हैं, वहीं सहपाठी बताते हैं कि उसके आने से हर सुबह स्कूल में उत्साह का माहौल बन जाता है।

सहायक शिक्षक हृदय डेकाई ने बताया, “युवराज का घर पहाड़ी इलाके में है जहां नियमित परिवहन सुविधा नहीं है। समय पर स्कूल पहुंचने के लिए घोड़ा ही उसका एकमात्र सहारा है। उसकी लगन कई बच्चों के लिए प्रेरणा है।”

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!