नगांव में तेरापंथ युवक परिषद एंव तेरापंथ महिला मंडल का नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

डिंपल शर्मा,नगांव 29 जुलाई/असम.समाचार
तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल, बीडीजी रमेश गोयल सेवा संस्थान के सहयोग से, रविवार को बरहमपुर स्थित गुरुकुल स्कूल (महामृत्युंजय मंदिर) में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलभ व किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।
शिविर में कुल 202 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से 65 जरूरतमंदों को अल्पशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उनकी दृष्टि सुधारने में मदद मिली।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख चिकित्सा सेवाएं:
दंत चिकित्सा (डेंटल)
नेत्र जांच (आई चेकअप)
ईएनटी (नाक-कान-गला)
एक्स-रे
ईसीजी
पैथोलॉजी
जनरल ओपीडी
पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया था, जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए। विशेष सहयोग लोटस मेडिकल बस का रहा, जिसमें सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध थीं।
शिविर संचालन टीम (2025-26):
पीयूष पुगलिया, अध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद
संगीता चौरडिया, अध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल
अमित दुगड़, सचिव, तेरापंथ युवक परिषद
ललिता कोठारी, सचिव, तेरापंथ महिला मंडल
विनय जैन, कोषाध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद
संगीता दस्सानी, कोषाध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल
आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह शिविर समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और समर्पण का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया।



