एक्सक्लूसिव खबरें
भूटान के गेलेफू गेट पर आग, पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद

कनक चंद्र बोरो/असम.समाचार कोकराझाड़, 28 जुलाई
भूटान के गेलेफू गेट स्थित नव-निर्मित इमिग्रेशन हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना के तुरंत बाद भूटानी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने एहतियातन पर्यटकों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
स्थानीय प्रशासन और भूटानी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य जारी रखा है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।