असमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की सेवा

सोनल शर्मा, संवाददाता, गुवाहाटी

गुवाहाटी 23 जनवरी 2026/असम.समाचार

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा अपने स्थायी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु एक और सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यनगर स्थित बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर के सेंट ज्युड चाइल्ड केयर सेंटर में कैंसर पीड़ित बच्चों को 84 लीटर अमूल दूध एवं फल वितरित किए गए।

यह सेवा कार्यक्रम लायन अर्पणा सरावगी एवं लायन रोमिल गग्गड के संयोजन में संपन्न हुआ।

अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष में अमूल दूध का प्रायोजन लायन शीतल खेमका एवं लायन मेघा खेमका द्वारा किया गया, जबकि पूर्व की भांति इस बार भी फलों का प्रायोजन लायन पंकज सरावगी एवं लायन अर्पणा सरावगी ने किया।

क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने बताया कि इस सेवा कार्य में लायन रूपा गग्गड एवं लायन नीरू काबरा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने क्लब सदस्यों की उदारता, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी दी कि सेंट ज्युड चाइल्ड केयर सेंटर के पदाधिकारियों एवं बच्चों ने इस निरंतर सहयोग के लिए सभी प्रायोजकों तथा उपस्थित लायंस सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!