ध्वजारोहण और नहाय-खाय के साथ नगांव में शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व
छठ महापर्व समाज में शांति समृद्धि और एकजुटता लाए: प्रेम नाहटा

डिंपल शर्मा,
नगांव, 12 नवंबर 2026/असम.समाचार
नगांव में शुक्रवार को सूर्य भगवान के ध्वजारोहण और नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की विधिवत शुरुआत हो गई। सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के नेहरूबाली विजयादशमी घाट पर समाजसेवी प्रेम कुमार नाहटा ने सूर्य भगवान का पताका उत्तोलन किया और समाज को शांति, समृद्धि और एकजुटता का संदेश दिया जबकि छठ व्रत समिति के कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाट पर समाजसेवी सीताराम बुधिया ने समिति की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर राज्यिक भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह व समाजसेवी शंकर यादव, गणेश गुप्ता को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया।सूर्य षष्ठी ने महिला समिति प्रमुख रेखा सिंह, सीमा गुप्ता के नेतृत्व में एक धार्मिक कलश यात्रा भी निकाली जिसका उद्घाटन समाजसेवी धरमनाथ प्रसाद ने किया जो कलश शोभायात्रा शहर के कुछ इलाकों से गुजरते हुए पुनः नेहरूबाली में इसका समापन हुआ।नेहरूबाली में समिति के सभी सदस्यों के साथ सभापति श्यामबाबू साह , कार्यकारी अध्यक्ष विरेश साहनी,वीएन चौधरी,जय प्रकाश शाह, विनोद राय,कोषाध्यक्ष रामाकांत शर्मा, श्याम सुंदर प्रसाद, सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र साह, रंजीत शर्मा, राकेश सिंह,किशन साह, मुन्ना रजक, कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित थे।
नहाय-खाय के दिन व्रतियों ने सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण किए। इसके बाद घरों में कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया।समिति के सदस्यों ने घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।छठ को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। फल, गन्ना, नारियल, केला, सूप, दौरा, ठेकुआ के सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।



