समाजसेवा से बैंक के बोर्डरूम तक पहुँचे राजकुमार शर्मा सोती
स्वतंत्र निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि श्री शर्मा अपनी दूरदर्शिता, अनुभव और कार्यकुशलता से बैंक ऑफ इंडिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विकास शर्मा,
गुवाहाटी 14 अगस्त 2026/असम.समाचार
समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजकुमार शर्मा सोती को बैंक ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं विप्र संगठनों से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजकुमार शर्मा सोती लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सरल व्यक्तित्व, अनुभव और कुशल नेतृत्व के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके परिवार के साथ-साथ समूचे विप्र समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

श्री शर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की असम समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इसके अलावा श्री शर्मा ,नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) और मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के निदेशक भी हैं।
सामाजिक गतिविधियों के साथ संगठनात्मक दायित्वों में उनकी सक्रियता ने उन्हें एक कुशल और अनुभवी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।
स्वतंत्र निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि श्री शर्मा अपनी दूरदर्शिता, अनुभव और कार्यकुशलता से बैंक ऑफ इंडिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उन्हें हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।



