आठगांव चेतालय में तपस्वियों का श्रद्धापूर्वक सम्मान

डिंपल शर्मा,
गुवाहाटी 25 सितंबर 2026/असम.समाचार
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा, गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में चतुर्दशी के पावन अवसर पर आठगांव चेतालय में विराजमान तपस्वियों एवं व्रतधारियों का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर दशलक्षण एवं सोलहकारण व्रत करने वाले सभी व्रती एवं तपस्वियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा भेंट प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से तपस्वियों के त्याग, संयम और तप की अनुमोदना की गई।
कार्यक्रम में महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा छाबड़ा, शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन, शकुन पहाड़िया, संगीता कासलीवाल, रीचा गोधा, सीमा गंगवाल, सरोज सेठी सहित महिला महासभा की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
महिला महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।



