Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

पूर्व धारापुर-गाड़ीगांव पुल का मुख्यमंत्री हिमंत ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने क्षेत्र के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 14 अगस्त 2026/असम.समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबारी क्षेत्र के गाड़ीगांव का दौरा किया और कई विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व धारापुर और गाड़ीगांव को जोड़ने वाले नव-निर्मित पक्के पुल का उद्घाटन किया।

 

करीब ₹2.56 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल की लंबाई लगभग 30 मीटर है। पुल के निर्माण से पूर्व धारापुर क्षेत्र सीधे मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन और यातायात में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरुआपारा में नवनिर्मित कलवर्ट का उद्घाटन किया। अपने दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने केउटपारा स्थित मां मनसा मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद दिसपुर के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने क्षेत्र के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!