मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा की अध्यक्षा नितु पोद्दार ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित
सहभागिता करने वाली सदस्याओं में अध्यक्षा नितु पोद्दार के साथ विनिता खाटुवाला, संगीता दसाणी, कुसुम सेठिया, डिम्पल शर्मा, संतोष शर्मा, जुही मोर, रितिका मोर, मंजु शर्मा, पिंकी कनोई, शर्मिला महेश्वरी, दीपा केजरीवाल, लीना कनोई, रीन्कु गिदरा तथा ऋतु कुहाड़ शामिल रहीं।

डिंपल शर्मा,
नगांव 10 अगस्त 2026/असम.समाचार
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आयोजित प्रथम महिला अधिवेशन ‘तेजस्विता’ का 8 अगस्त को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह के दौरान आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती नितु पोद्दार को उनके समाज, परिवार तथा विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अधिवेशन की अपार सफलता और इस सम्मान के लिए मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा की ओर से आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
इस प्रांतीय महिला अधिवेशन में नगांव शाखा की ओर से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। सहभागिता करने वाली सदस्याओं में अध्यक्षा नितु पोद्दार के साथ विनिता खाटुवाला, संगीता दसाणी, कुसुम सेठिया, डिम्पल शर्मा, संतोष शर्मा, जुही मोर, रितिका मोर, मंजु शर्मा, पिंकी कनोई, शर्मिला महेश्वरी, दीपा केजरीवाल, लीना कनोई, रीन्कु गिदरा तथा ऋतु कुहाड़ शामिल रहीं। सभी सदस्याओं की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में और वृद्धि हुई।



