असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्था

नगांव में गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, 27 मई को होगा भव्य एकादशी संकीर्तन

डिंपल शर्मा,

नगांव, 22 मई 2026/असम.समाचार

धार्मिक आस्था और भक्ति रस से सराबोर वातावरण के बीच नगांव में आगामी 27 मई 2026 को भव्य “श्री श्याम एकादशी संकीर्तन” का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति, नगांव के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम सायं 6:15 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री श्याम धाम, नगांव में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान अखण्ड ज्योत एवं श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था भी रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भजन संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक अमोल शुभम पाराशर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

समिति के सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!