Blogधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
माँ करणी कथा में नरुका परिवार की भक्ति और सेवा भावना बनी आकर्षण का केंद्र

लोसल/सीकर 11 मई 2026/असम.समाचार
ग्राम जाना (चन्द्रसिंगपुरा) में आयोजित माँ करणी कथा महोत्सव के दौरान भामाशाह आदरणीय नारायण सिंह नरुका एवं उनके परिवार की ओर से ₹51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने नरुका परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक वातावरण में आयोजित कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचन डॉ. महंत करणी प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि भजनों की मधुर प्रस्तुति भजन प्रवाहक किन्नू बन्ना सा द्वारा दी जा रही है।
आयोजन समिति ने कहा कि नरुका परिवार का यह सहयोग समाज में धार्मिक आस्था एवं सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान माँ करणी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


