Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्य

गुवाहाटी में राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

प्रवासी राजस्थानियों का राजस्थान के विकास में अहम योगदान : भजनलाल शर्मा

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 12 मई 2026/असम.समाचार

राजस्थान फाउंडेशन एवं पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी समाज के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सम्मान में मंगलवार को गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल गुवाहाटी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के चहुंमुखी विकास में प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर एवं रतन शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से लाखों लोग अपनी मातृभूमि से जुड़े हुए हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान फाउंडेशन के नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी तन, मन और धन से राजस्थान के विकास, संस्कृति, शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्थान में अपना योगदान दें। राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से हम अपनी मातृभूमि के प्रति अपने दायित्व को निभा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान फाउंडेशन की ओर से पत्रकार राजकुमार शर्मा एवं बद्री व्यास ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक असमिया रीति-रिवाजों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया।

समारोह में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच, पूर्वोत्तर प्रदेशीय माहेश्वरी सभा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी युवा मंच, दिगंबर जैन पंचायत, श्वेताम्बर तेरापंथ परिषद, विप्र फाउंडेशन, विप्र युवा संगठन, गोलोक परिवार, धर्मार्थ परिषद, हनुमान सेवा निधि ट्रस्ट, जोराबाट मारवाड़ी परिषद एवं मारवाड़ी सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष रतन शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा तथा कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महाबीर जैन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रतन शर्मा ने मुख्यमंत्री को गमछा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शंकर बिड़ला द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट किया गया। दिनेश पारिक एवं विनोद जसरासरिया ने पारंपरिक असमिया गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राजस्थान फाउंडेशन की ओर से पांच गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री का गमछा एवं बुके देकर अभिनंदन किया।

अष्ठ लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप गमछा एवं झापी भेंट की गई, जबकि दिगम्बर जैन महिला समिति की ओर से मंगलाचरण एवं स्वागत प्रस्तुति दी गई।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने राजस्थान एवं पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!