असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मायुमं शिवसागर का शपथ ग्रहण हुआ : अंकुश केड़िया के नेतृत्व में नई टीम ने कार्यभार संभाला

पांचसूत्री मंच दर्शन के साथ शिवसागर शाखा को प्रतिष्ठा दिलाना लक्ष्य - अंकुश केड़िया

केशव पारीक,

शिवसागर 19 अप्रैल 2026/असम.समाचार

देश के वृहत्तर मारवाड़ी समाज के युवाओं की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिनिधि संस्था मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा की सत्र 2026 – 27 के लिए निर्वाचित नई टीम ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाल लिया।

शुक्रवार को शहर के श्रीमारवाड़ी पंचायत मिलन मंदिर प्रांगण में मायुम शिवसागर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया के नेतृत्व में मायुम शिवसागर शाखा की नई टीम द्वारा शपथ ग्रहण करने के साथ ही कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया भी संपन्न हुई।

हाल ही में निवर्तमान शाखाध्यक्ष सौरभ पंसारी ने बतौर चुनाव अधिकारी कुशलता पूर्वक शाखा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाते हुए नए सत्र के एक वर्षीय कार्यकाल के लिए अनुभवी चेहरे और सक्रिय युवा कार्यकर्ता अंकुश केड़िया को शाखाध्यक्ष और महेश गट्टाणी को निर्विरोध सचिव निर्वाचित घोषित किया था।

शाखा के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष गट्टाणी के संचालन में आयोजित समारोह में शाखाध्यक्ष सीए निकेत गोयल, सचिव लीलेश तोषनीवाल एवं कोषाध्यक्ष मिलन राठी सहित मुख्य अतिथि श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति शिवसागर के अध्यक्ष पवन केजरीवाल एवं सचिव संजय अग्रवाल को मंचासीन करवाया गया।

शाखाध्यक्ष सीए निकेत गोयल द्वारा स्वागत संबोधन के उपरांत अतिथियों का फुलाम गामुछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही विदाई शाखाध्यक्षा द्वारा विशेष सहयोग के लिए शाखा के दो प्रमुख कर्णधार रहे विदाई सचिव लीलेश तोषनीवाल एवं कोषाध्यक्ष मिलन राठी तथा सहयोगी संस्था के रूप में श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति को टोकन ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके बाद ही शुरू हुई शपथ ग्रहण की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्य अतिथि पवन केजरीवाल ने नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया को तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष गट्टाणी ने अन्य सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया द्वारा अपने पूर्वजों की जड़ों से जुड़कर शुद्ध मारवाड़ी भाषा में शपथ ग्रहण करना रहा। जिसकी समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया के नेतृत्व में निवर्तमान अध्यक्ष सीए निकेत गोयल सहित पंद्रह सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति में अमन लाहोटी उपाध्यक्ष तथा महेश गट्टाणी को सचिव, हेमंत अग्रवाल को संयुक्त सचिव, सौरभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक झंवर, यश देवड़ा, राहुल लाहोटी, लीलेश तोषनीवाल, मिलन राठी, केशव पारीक, अंजनी राठी, अरमान केड़िया एवं सौरभ पंसारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं।

इस मौके पर मंच शाखा से नए जुड़ने वाले दो सदस्यों क्रमशः मयंक तोषनीवाल एवं प्रहलाद बागड़ी को भी शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुश केड़िया, सचिव महेश गट्टाणी एवं कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल को कार्यभार हस्तांतरित करते हुए मंचासीन करवाया गया।

इस अवसर पर पवन केजरीवाल, संजय अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल ने अपने सारगर्भित संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज के युवाओं को एकजुट कर नए सत्र में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने पर बल दिया।

नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष अंकुश केड़िया ने कार्यभार ग्रहण कर अपने पहले संबोधन में मंच शाखा के स्वर्णिम इतिहास को आदर्श मानते हुए दृढ़ संकल्प के साथ मंच शाखा को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने का प्रयास करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी के सक्रिय सहयोग की कामना की।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के पंचसूत्री मंच दर्शन के तहत शाखा को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा। समाज के वरिष्ठजनों के सकारात्मक सुझावों और परामर्श के साथ ही शाखा के अनुभवी ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं और ऊर्जावान सदस्यों की सक्रियता से निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सचिव महेश गट्टाणी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सामुहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!