असमगुवाहाटीलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गौरव सोमानी ने गाया जुबिन का गीत, घर के कमरे में गूंज उठी आत्मीयता की धुन

विकाश शर्मा

गुवाहाटी 22 सितंबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी समाज के युवा राजनीतिज्ञ गौरव सोमानी ने उस वक़्त सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने असमिया गीत “जोदि जीवोनोर रं बुरे लुका-भाकु खेले…” अपने ही घर के कमरे में गुनगुनाया। मधुर स्वर में गाया यह गीत सुनने वालों को क्षणभर में आत्मविभोर कर गया।

 

गौरव सोमानी ने कहा कि इस गीत को गाने के पीछे उनका उद्देश्य किसी मंच पर तालियाँ बटोरना नहीं, बल्कि जुबिन गर्ग की यादों को आत्मीयता के साथ साझा करना है। “यह गीत आपसी सामंजस्य, भाईचारे और जुबिन दा की अमर यादों का प्रतीक है। मैंने इसे किसी समारोह के लिए नहीं, बल्कि अपने दिल की गहराई से अपने घर में रिकॉर्ड किया,” सोमानी ने भावुक स्वर में कहा।

राजनीति और समाज सेवा की व्यस्तताओं के बीच एक नेता का इस तरह कला और संगीत से जुड़ाव, अपने आप में एक अनोखा संदेश है कि जुबिन गर्ग सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली धड़कन भी हैं।

इस पहल ने दिखा दिया कि संगीत कहीं भी, कभी भी, दिलों के बीच एक अदृश्य सेतु बना सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!