असमअसम.समाचार(स्पेशल)
धुबड़ी शहर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

राजा शर्मा
धुबड़ी 2 सितंबर 2025/असम.समाचार
धुबड़ी जिले के धुबड़ी शदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बाजार इलाके में पिछले कई दिनों से कुत्तों के काटने की घटनाओं में इज़ाफा हो रहा है। इस वजह से शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है।
दो दिन पहले एक छात्रा आसमां खातून को कुत्ते ने काट लिया, जबकि कल पर्सन जीत सिंह को भी कुत्ते ने काटा। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों से कई बच्चों को कुत्तों के काटने की खबरें मिली हैं।
अभिभावक अब अपने बच्चों को स्कूल और पार्क तक खुद ले जाने को मजबूर हैं। बच्चों को अकेले बाहर भेजना असुरक्षित माना जा रहा है।
स्थानीय अभिभावकों ने जिला प्रशासन और पौर सभा से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने और आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।



