असमतीसरी आंखराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत में अभयापुरी नई शाखा का भव्य गठन

संगठन विस्तार हमारे सेवा कार्य को मजबूती देता है – शीतल सोमानी

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 29 नवंबर 2025/ असम समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत के लिए शुक्रवार का दिन विशेष उपलब्धियों से भरा रहा। संगठन ने प्रांत में अपनी सेवा गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से अभयापुरी में एक नई शाखा का सफलतापूर्वक गठन किया।

नवगठित शाखा के गठन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी, प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख रितु अग्रवाल, बोंगाईगांव शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल तथा सचिव नीतू टूहानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष शीतल सोमानी ने की।

इस अवसर पर नई शाखा की अध्यक्ष अंजू राठी, सचिव बबीता बांठिया और कोषाध्यक्ष्या सोनिका महेश्वरी के नाम की घोषणा प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा की गई। कुल 20 सदस्यों के साथ शाखा का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी नवचयनित बहनों को बैज लगाकर एवं फूलम गमछा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें सम्मेलन के उद्देश्यों के पालन हेतु शपथ ग्रहण कराई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान सम्मेलन के कार्य, भविष्य की योजनाओं तथा सामाजिक सेवा अभियानों के संबंध में विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई। साथ ही आगामी 8 जनवरी को प्रस्तावित अधिवेशन में सभी बहनों को सहभागी बनने का आग्रह किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष ने बोंगाईगांव शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल एवं सचिव नीतू टूहानी को अभयापुरी में शाखा खुलवाने में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही चांदी का सिक्का एवं मोमेंटो भी भेंट किया गया।

सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!