Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्था

छठ महापर्व पर सनातन सेवा वाहिनी की अनूठी पहल, 300 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ियां

गुवाहाटी सेंट्रल के विधायक विजय गुप्ता रहे मुख्य अतिथि, सेवा और समर्पण के भाव से आयोजित हुआ कार्यक्रम

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 14 नवंबर 2026/असम.समाचार

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सनातन सेवा वाहिनी की ओर से सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश करते हुए 300 व्रती महिलाओं के बीच निःशुल्क साड़ियों का वितरण किया गया। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में व्रतधारी महिलाओं के सम्मान एवं सहयोग का भाव प्रमुख रहा।

स्थानीय काला पहाड़ स्थित गणेश पत्थर के समीप चौहान कंपाउंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गुवाहाटी सेंट्रल के विधायक विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं संस्था के सदस्यों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर सनातन सेवा वाहिनी के स्टेट प्रेसिडेंट प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर व्रतधारी महिलाओं के सम्मान और सहयोग के उद्देश्य से इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि सेवा, श्रद्धा और सामाजिक दायित्व की भावना से किए जाने वाले ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी सहयोग एवं सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद हरलालका (लाला), लक्ष्मीकांत शर्मा, अजय कुमार मोर, शत्रुघ्न चौहान एवं रमेश सिंह सहित सनातन सेवा वाहिनी के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छठ महापर्व की पवित्र भावना के अनुरूप सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का सराहनीय उदाहरण बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!