श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की प्रथम साधारण सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
रश्मि जैन अध्यक्ष, विद्या ठोलिया उपाध्यक्ष और सुनीता रारा बनीं मंत्री

विकास शर्मा,
गुवाहाटी, 13 नवंबर 2026/असम.समाचार
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की गुवाहाटी शाखा की प्रथम साधारण सभा शुक्रवार को उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन के स्वागत उद्बोधन तथा णमोकार मंत्र के साथ हुआ।
महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा छाबड़ा की उपस्थिति में गठित नई कार्यकारिणी में रश्मि जैन को अध्यक्ष, विद्या ठोलिया को उपाध्यक्ष, सुनीता रारा को मंत्री तथा सिंपल सेठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सम्पत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा की ओर से उन्हें फुलाम गमछा एवं स्मृति भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में महासभा के आगामी कार्यक्रमों के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
सभा में संगीता जैन, अल्का जैन, रत्नमाला जैन, सीमा गंगवाल, स्वीटी गंगवाल, पूनम जैन, हेमलता काला, सरोज जैन, सुधा जैन, बबीता छाबड़ा, ज्योति पांड्या, खुशबू जैन, नेहा जैन, रोशनी जैन, ऋचा गोधा, सुनीता बगड़ा, पाना सेठी, शशि गोधा, वंदना जैन, दीपिका पाटनी, पिंकी जैन एवं राजकुमारी पांड्या सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।
सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से प्रथम साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंत में उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



