Blogअसमथर्ड आईमुद्दा गरम हैहादसा
काजीरंगा के रंगाजन में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर बस दुर्घटनाग्रस्त; 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

विकास शर्मा,
काजीरंगा 13 नवंबर 2026/असम.समाचार
असम के काजीरंगा स्थित रंगाजन में एक ट्रैवलर बस के साथ हुए भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर बस नगांव की ओर जा रही थी, तभी रंगाजन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी है।
इस बीच, राज्य के मंत्री अतुल बोरा दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे में हताहतों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।



