Blogअंतरराष्ट्रीयअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईनार्थ-ईस्टपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

ISBT के पास अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 15 लाख याबा टैबलेट और हेरोइन बरामद

DCP वेस्ट गुवाहाटी बोलिन देओरी ने बताया कि पुलिस को ट्रकों के जरिए असम के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान इस ट्रक में गुप्त चैंबर मिला, जहां याबा टैबलेट और अन्य मादक पदार्थ छिपाए गए थे।

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 13 अगस्त 2026/असम.समाचार

गुवाहाटी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक से 15 लाख याबा टैबलेट और हेरोइन के कई पैकेट/केस बरामद करने का दावा किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम गुवाहाटी पुलिस जिले की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए एक ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने AS-01-VC-1396 नंबर वाले ट्रक को ISBT के पास रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए एक गुप्त चैंबर का पता चला, जिसमें नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए थे।

DCP वेस्ट गुवाहाटी बोलिन देओरी ने बताया कि पुलिस को ट्रकों के जरिए असम के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान इस ट्रक में गुप्त चैंबर मिला, जहां याबा टैबलेट और अन्य मादक पदार्थ छिपाए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद नशीले पदार्थ म्यांमार से इम्फाल के रास्ते असम लाए गए थे और इन्हें देश के अन्य शहरों में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग सिंडिकेट का हाथ है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!