Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाप्रशासनमौसमराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजस्थान से असम पहुंचे छात्र नेता निर्मल चौधरी, शिवसागर में बांट रहे राहत सामग्री

केशव पारीक,विशेष,संवाददाता,

शिवसागर (असम) 12 अगस्त 2026/असम.समाचार

 असम में बाढ़ से उपजे भीषण संकट के बीच राजस्थान के चर्चित छात्र नेता निर्मल चौधरी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए असम पहुंचे हैं। राजस्थान से लंबी दूरी तय कर असम पहुंचे चौधरी इस समय शिवसागर जिले में डेरा डाले हुए हैं और जमीनी स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हैं।

​निर्मल चौधरी अपनी वालंटियर्स टीम के साथ बाढ़ प्रभावित और दूर-दराज के इलाकों में जाकर पीड़ित परिवारों तक अनिवार्य राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। उनकी टीम द्वारा प्रभावितों को सूखा राशन (चावल, दाल, आटा), पीने का पानी, तिरपाल, मच्छरदानी और आवश्यक दवाइयां बांटी जा रही हैं।

​राहत सामग्री वितरण के दौरान निर्मल चौधरी ने कहा कि इस कठिन समय में असम के लोग खुद को अकेला न समझें, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदा के समय मानवता की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाढ़ पीड़ितों की मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा।”

​राजस्थान से असम आकर शिवसागर के दूरदराज इलाकों में मदद पहुंचाने के निर्मल चौधरी के इस प्रयास की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। उनके इस कदम ने बाढ़ ग्रस्त असम के लोगों के प्रति एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!