नगांव:श्री सती सरोज का वार्षिक जागरण व ज्योत कार्यक्रम संपन्न

डिंपल शर्मा,
नगांव 11 अगस्त 2026/असम.समाचार
शहर के शनि मंदिर रोड स्थित पवन-मनोज गुजरानी के निवास स्थान पर श्री सती सरोज का वार्षिक जागरण एवं ज्योत कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज कर माता के दरबार में पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान आस्था धार्मिक संस्था की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं अरुण नागरका एवं सहयोगियों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की ज्योत के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



