जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ी: एसीबी ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय डेस्क
जयपुर, 17 दिसंबर 2025
राजस्थान में जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों द्वारा दी गई।
एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसआईटी ने इस प्रकरण में गणपति ट्यूबवेल के प्रोपराइटर महेश कुमार मित्तल, हेमंत मित्तल उर्फ गोलू, श्याम ट्यूबवेल के उमेश कुमार शर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के तत्कालीन लेखाधिकारी गोपाल कुमावत तथा श्याम ट्यूबवेल के प्रोपराइटर पीयूष जैन को गिरफ्तार किया है।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


